
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : प्रवीण कुमार की विशेष रिपोर्ट
पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान! 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, क्या भारत मान्यता देगा?
होडल/नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है। दशकों से आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूचिस्तान ने आखिरकार खुद को पाकिस्तान से आजाद घोषित कर दिया है। बलूच नेताओं ने ऐलान किया है कि 11 अगस्त को बलूचिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाएगा।
क्या है पूरा मामला?
बलूचिस्तान के स्वतंत्रता समर्थक नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान ने 1948 में बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा किया था। 11 अगस्त 1947 को बलूचिस्तान ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने धोखे से उसे अपना हिस्सा बना लिया। अब 77 साल के संघर्ष के बाद बलूच आवाम ने अपनी आजादी वापस ले ली है।
क्वेटा, ग्वादर और सिबी सहित कई इलाकों में बलूचिस्तान के झंडे लहराए गए हैं और लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं।
11 अगस्त क्यों है खास?
बलूच इतिहासकारों के मुताबिक, 11 अगस्त 1947 को कलात रियासत के रूप में बलूचिस्तान आजाद हुआ था। इसलिए नए आजाद बलूचिस्तान ने इसी दिन को अपना राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है। 11 अगस्त को राजधानी क्वेटा में बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा।
क्या भारत मान्यता देगा?
अब सबसे बड़ा सवाल - क्या भारत बलूचिस्तान को एक आजाद देश के तौर पर मान्यता देगा?
भारत ने हमेशा बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लाल किले से बलूचिस्तान का जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में बलूच लोगों को भारत से बहुत उम्मीदें हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत मान्यता देता है तो यह दक्षिण एशिया के भू-राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव होगा। हालांकि अभी तक भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
वन्दे भारत न्यूज़ इस पूरी खबर पर नजर बनाए हुए है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और भारत के रुख पर
Hodal, Palwal | Aug 6, 2026