पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने पर मामला दर्ज
रीवा:
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्रकारों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता पत्रकार अर्पित पांडेय (निवासी गडरिया मोहल्ला, रीवा) द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे कनोडिया पेट्रोल पंप के पास रोड पर खड़े पत्रकारों के बीच एक ऑडियो सामने आया। आरोप है कि अविनाश तिवारी द्वारा जारी इस ऑडियो में पत्रकारों के संबंध में आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्थानीय पत्रकारों की भावनाएं आहत हुईं और उन्हें अपमानित महसूस हुआ।
इस शिकायत पर पुलिस ने बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता), 2023 की धारा 296(b) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामराज चतुर्वेदी को सौंपी गई है।
@all
Mauganj, Rewa | Oct 13, 2026