Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

वर्दी के साथ मातृत्व की मिसाल ❤️🇮🇳 डॉ. नवजोत सिमी की यह तस्वीर शायद लंबे समय तक याद रहेगी। अरवल की एसपी, एक माँ और पूरे जिले की जिम्मेदारी संभालने वाली इस महिला ने वुमन एम्पावरमेंट की एक खूबसूरत मिसाल पेश की है। कल अरवल के गांधी मैदान में मैडम अपने बेटे मीरान के साथ पहुंचीं। बेटे को भी पुलिस की वर्दी पहनाई गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में छोटा नवाब कभी अपनी मां की वर्दी खींचता नजर आया, तो कभी कुछ खाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन पूरे समय नवजोत सिमी के चेहरे पर न कोई झुंझलाहट दिखी, न कोई शिकन। आसान था कि किसी पुलिसकर्मी से बेटे को संभालने के लिए कहा जाता। लेकिन यहां एक अधिकारी के साथ-साथ एक मां भी मौजूद थी। तिरंगे की शान और अपनी जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने बेटे को भी उतनी ही सहजता से संभाला। यही दृश्य दिल छू जाता है। आज जब हम इक्वलिटी, पितृसत्ता और महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, तब नवजोत सिमी जैसी महिलाएं इन शब्दों को सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि अपने जीवन से साबित करती हैं। पंजाब से आकर बिहार की धरती पर सेवा देना, छठ की शुभकामनाएं देना, पुलिस बल की जिम्मेदारी निभाना और एक पूरे जिले की कमान संभालना—यह तस्वीर सिर्फ एक महिला अधिकारी की नहीं, बल्कि उस नारी शक्ति की है जो हर भूमिका को पूरी मजबूती से निभा सकती है। मैडम नवजोत सिमी को सलाम। 🇮🇳❤️ आप सचमुच उस रोशनी की किरण हैं, जो अंधेरे में रास्ता दिखाती है। #NavjotSimi #WomenEmpowerment #WomanPower #ArwalSP #Motherhood #BiharPolice #WomenInUniform #DeoriaPost

Salempur, Deoria | Aug 16, 2026

MORE NEWS

लखनऊ में सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं, शिक्षकों की कमी पर किया चक्काजाम

#लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की करीब 250 छात्राएं शिक्षकों की कमी और विद्यालय की अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़क पर उतर आईं। बारिश के बीच छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पहुंचीं और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता और बीमार होने की स्थिति में समुचित इलाज नहीं मिलने जैसी समस्याएं भी उठाईं। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी को बुलाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मांग पर अड़ी रहीं।

छात्राओं के सड़क पर बैठने से दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर यातायात प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। स्थिति संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर छात्राओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर कायम रहीं।

बाद में छात्राएं हजरतगंज की ओर पैदल बढ़ने लगीं। पुलिस ने उन्हें रोककर समझाने का प्रयास किया। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

यह प्रदर्शन एक बार फिर सरकारी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े करता है।

#Lucknow #GenAlpha #StudentProtest #LucknowNews #SchoolEducation #DeoriaPost

लखनऊ में सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं, शिक्षकों की कमी पर किया चक्काजाम #लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की करीब 250 छात्राएं शिक्षकों की कमी और विद्यालय की अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़क पर उतर आईं। बारिश के बीच छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पहुंचीं और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता और बीमार होने की स्थिति में समुचित इलाज नहीं मिलने जैसी समस्याएं भी उठाईं। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी को बुलाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मांग पर अड़ी रहीं। छात्राओं के सड़क पर बैठने से दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर यातायात प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। स्थिति संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर छात्राओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर कायम रहीं। बाद में छात्राएं हजरतगंज की ओर पैदल बढ़ने लगीं। पुलिस ने उन्हें रोककर समझाने का प्रयास किया। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। यह प्रदर्शन एक बार फिर सरकारी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े करता है। #Lucknow #GenAlpha #StudentProtest #LucknowNews #SchoolEducation #DeoriaPost

Salempur, Deoria | Aug 17, 2026

देवरिया: दिनांक 16/17 अगस्त 2026 की रात्रि थाना गौरीबाजार क्षेत्र के बैतालपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने i20 कार और Kia कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी।

देवरिया: दिनांक 16/17 अगस्त 2026 की रात्रि थाना गौरीबाजार क्षेत्र के बैतालपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने i20 कार और Kia कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी।

Salempur, Deoria | Aug 17, 2026

लाभांश बढ़ने से कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब ‘अन्नपूर्णा केंद्र संचालक’ की मिलेगी नई पहचान

#देवरिया। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि किए जाने की घोषणा का सोमवार को देवरिया जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन और लाभांश वृद्धि की घोषणा को कोटेदारों ने देखा और सुना तथा सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम सांसद शशांक मणि त्रिपाठी एवं सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक सदर पिंटू जायसवाल, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय समेत बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से उनका सम्मान बढ़ा है और यह निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि अब अन्नपूर्णा भवनों के माध्यम से उचित दर विक्रेता 39 प्रकार की खाद्य एवं आवश्यक सामग्री का विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावना है।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों को सम्मानजनक नई पहचान देने की दिशा में कदम उठाते हुए उन्हें ‘अन्नपूर्णा केंद्र संचालक’ के रूप में पहचान देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोटेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लाभांश में वृद्धि की है।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि उचित दर विक्रेता प्रशासन और जरूरतमंद उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लाभांश में वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी उचित दर विक्रेताओं ने खाद्यान्न, नमक, तेल सहित आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित किया। उनका योगदान सराहनीय है।

लाभांश बढ़ने से कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब ‘अन्नपूर्णा केंद्र संचालक’ की मिलेगी नई पहचान #देवरिया। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि किए जाने की घोषणा का सोमवार को देवरिया जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन और लाभांश वृद्धि की घोषणा को कोटेदारों ने देखा और सुना तथा सरकार के निर्णय का स्वागत किया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम सांसद शशांक मणि त्रिपाठी एवं सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक सदर पिंटू जायसवाल, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय समेत बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से उनका सम्मान बढ़ा है और यह निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि अब अन्नपूर्णा भवनों के माध्यम से उचित दर विक्रेता 39 प्रकार की खाद्य एवं आवश्यक सामग्री का विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावना है। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों को सम्मानजनक नई पहचान देने की दिशा में कदम उठाते हुए उन्हें ‘अन्नपूर्णा केंद्र संचालक’ के रूप में पहचान देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोटेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लाभांश में वृद्धि की है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि उचित दर विक्रेता प्रशासन और जरूरतमंद उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लाभांश में वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी उचित दर विक्रेताओं ने खाद्यान्न, नमक, तेल सहित आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित किया। उनका योगदान सराहनीय है।

Salempur, Deoria | Aug 17, 2026

🚩 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर SP Deoria का मंदिर निरीक्षण

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आज #SPDeoria श्री अभिजित आर. शंकर ने थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाबा महेन्द्रनाथ महेन मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

#DeoriaPolice #SPDeoria #कांवड़_यात्रा #श्रावण_मास #बाबा_महेन्द्रनाथ #Deoria

🚩 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर SP Deoria का मंदिर निरीक्षण श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आज #SPDeoria श्री अभिजित आर. शंकर ने थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाबा महेन्द्रनाथ महेन मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #DeoriaPolice #SPDeoria #कांवड़_यात्रा #श्रावण_मास #बाबा_महेन्द्रनाथ #Deoria

Salempur, Deoria | Aug 17, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

देवरिया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर भी मौजूद रहे। डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि धारा 24, 116 सहित विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को आवश्यकता के अनुसार प्रारंभिक पैमाइश कराने और आदेशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने जनता दर्शन, तहसील एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई वाले मामलों में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिल सके।

जिलाधिकारी ने पुराने धारा 24 एवं 116 के मामलों से संबंधित पंजिकाओं और पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। साथ ही आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नायब तहसीलदार को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम शाहबाजपुर निवासी शशिकला देवी ने सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायत के भ्रामक निस्तारण का मामला रखा। डीएम ने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को मामले का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत गौरीबाजार निवासी राधाकृष्ण पांडेय ने प्राचीन मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा हस्तक्षेप एवं बेदखली की शिकायत की। वहीं पुरवा मेहड़ा निवासी सोमनाथ प्रसाद ने अवैध पट्टा निरस्त कर भूमि अपने नाम आवंटित किए जाने की मांग की। दोनों मामलों में डीएम ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक पंचायत अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) एवं अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के संचालित केंद्रों की जांच एवं पर्यवेक्षण के लिए फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 30 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 15, पुलिस एवं विकास विभाग के 4-4 तथा अन्य विभागों के 9 प्रकरण शामिल रहे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देवरिया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर भी मौजूद रहे। डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि धारा 24, 116 सहित विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को आवश्यकता के अनुसार प्रारंभिक पैमाइश कराने और आदेशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जनता दर्शन, तहसील एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई वाले मामलों में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिल सके। जिलाधिकारी ने पुराने धारा 24 एवं 116 के मामलों से संबंधित पंजिकाओं और पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। साथ ही आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नायब तहसीलदार को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम शाहबाजपुर निवासी शशिकला देवी ने सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायत के भ्रामक निस्तारण का मामला रखा। डीएम ने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को मामले का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत गौरीबाजार निवासी राधाकृष्ण पांडेय ने प्राचीन मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा हस्तक्षेप एवं बेदखली की शिकायत की। वहीं पुरवा मेहड़ा निवासी सोमनाथ प्रसाद ने अवैध पट्टा निरस्त कर भूमि अपने नाम आवंटित किए जाने की मांग की। दोनों मामलों में डीएम ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक पंचायत अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) एवं अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के संचालित केंद्रों की जांच एवं पर्यवेक्षण के लिए फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 30 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 15, पुलिस एवं विकास विभाग के 4-4 तथा अन्य विभागों के 9 प्रकरण शामिल रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Salempur, Deoria | Aug 17, 2026