
सिंगरौली के लिए गौरव का क्षणः जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष श्री आर.पी. पटेल जी मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित
सिंगरौली/जबलपुर। मध्य प्रदेश फुटबॉल के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की 15 दिवसीय लोकतांत्रिक एवं पूर्णतः निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के पश्चात आज जबलपुर के एम-स्क्वायर होटल में नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।
यह चुनाव नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेस एक्ट एवं ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के संविधान के अनुसार कराया गया।
चुनाव में पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई -
अध्यक्ष - डॉ. आलोक चंसोरिया
सचिव - श्रीमती मृदुला अमित रंजन देव
उपाध्यक्ष - श्री आर.पी. पटेल जी जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली
कोषाध्यक्ष - श्री विक्रांत यादव छिंदवाड़ा
सिंगरौली जिले के लिए बड़े सम्मान की बात है कि जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष एवं फुटबॉल के विकास के लिए वर्षों से समर्पित श्री आर.पी. पटेल जी को प्रदेश के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सिंगरौली के फुटबॉल इतिहास में पहली बार है जब जिले के किसी व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर इतना बड़ा दायित्व मिला है।
श्री आर पी पटेल जी ने अपने कार्यकाल में सिंगरौली में फुटबॉल को गांव-गांव तक पहुंचाया है। उनके प्रयासों से ही महिला टूर्नामेंट और सब जूनियर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक चयन होता है
उनके उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के सभी पदाधिकारियों, कोचों एवं खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने एक स्वर में उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जिला संघ ने विश्वास जताया है कि श्री आर.पी. पटेल जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का फुटबॉल नई ऊंचाइयों को छुएगा और सिंगरौली जिले को भी प्रदेश में विशेष पहचान मिलेगी।
Bargawan, Singrauli | Oct 13, 2026