
नोएड़ा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे 50 मीटर लंबा डिवाइडर गिरा, एक घायल
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेट्रो स्टेशन के नीचे बना करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ACP, स्थानीय थाना पुलिस और नोएडा अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण शुरू कर दिया है और डिवाइडर गिरने की वजह की जांच की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, हादसा बारिश के दौरान या उसके तुरंत बाद हुआ। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि डिवाइडर किन कारणों से गिरा और इससे कितना नुकसान हुआ।
इसी बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
#Noida #NoidaNews #Sector16 #MetroStation #Rain #HeavyRain #DelhiNCR #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #TrafficUpdate #WeatherUpdate #NoidaAuthority #RoadSafety #IndiaNews #NewsUpdate #RainAlert #ViralNews #TodayNews #NewsAlert