मध्यप्रदेश में सस्ती बिजली और उद्योग अनुकूल नीतियों के चलते निवेश का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में देश और दुनिया की सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध है, साथ ही MP अन्य राज्यों को भी बिजली सप्लाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफेक्चरिंग जोन स्थापित किया है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। पिछले ढाई साल में उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण प्रदेश में अभूतपूर्व निवेश आया है। सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई नई और पारदर्शी नीतियां लागू की हैं। कौशल युक्त श्रमिकों की उपलब्धता और रोजगार आधारित उद्योगों को 5 से 10 साल तक वेतन सहयोग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
#MadhyaPradesh #Investment #PowerSector #IndustrialGrowth #TelecomManufacturing