
आइडेंटी की उम्मीद में बैठे लोगों की उम्मीद में लगाई आग डाक विभाग का कारनामा उजागर
हरदोई आईडी कार्ड बनवाने के लिए जहाँ लोगों को धक्के खाने पड़ते हैं और तमाम प्रकार की मुसीबतो का सामना करना पड़ता हैं। तो वहीं डाक विभाग उनकी आईडी कार्ड बांटने की जगह उनकी उम्मीदों में आग लगाने में लगा हुआ है।वि0ख0 बावन की ग्रामपंचायत सकाहा में शराब ठेका के निकट किसी ने कई सैकड़ा आधार कार्ड,पेन कार्ड व डाक विभाग में भेजें गए तमाम अभिलेखों को आग के हवाले कर दिया गया।जबकि चंद कदमों की दूरी पर सकाहा डाकखाना 241125 स्थित है। ग्रामीणों की नज़र जब जलते अभिलेखों पर पड़ी तो तो सभी ग्रामीणों ने जल्द आग पर नियंत्रण पाकर बहुत से आधार कार्ड पेन कार्ड जले व अधजले कार्ड सुरक्षित निकाल लिए जिसमें डाकखाना पिन कोड संख्या 241125 में पड़ने वाले तमाम गांवों के अभिलेख प्रपत्र मौजूद थे। डाक विभाग के इस कृत्य से जहां ग्रामीणों और क्षेत्र की जनता में भयानक आक्रोश पनप रहा है तो वहीं डाक विभाग के कर्मचारीयो की कार्यशैली अत्यंत चिंता जनक व दुर्भाग्य पूर्ण प्रदर्शित हो रही है।ग्रामीणों ने सकाहा निवासी वरिष्ठ समाज सेवी सुशील गोस्वामी को घटना क्रम का विडियो फोटो सहित बचे हुए अभिलेख उपलब्ध कराए जो कि अब उनके आईडी कार्ड घर घर पहुंचाकर प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों और क्षेत्र की जनता डाक विभाग पर निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही कराने की बात कर रही हैं।अब डाक विभाग पर क्या कार्यवाही होगी इस आसमे जनता बैठी हुई है
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026