Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सली’ पर बड़ा बयान! स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की उपलब्धियों और आगे की चुनौतियों पर बात की। उन्होंने कहा कि देश जंगलों में सक्रिय सशस्त्र नक्सलियों को खत्म करने में काफी हद तक सफल हुआ है, लेकिन अब एक नई चुनौती सामने है। प्रधानमंत्री ने ‘दिमागी नक्सली’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसे लोग अभी भी मौजूद हैं, जो अवसर की तलाश में रहते हैं और हिंसा तथा वैमनस्य का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को गलत दिशा में ले जाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। मोदी ने ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने और देश के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। #NarendraModi #vikshitbharat #IndependenceDay2026 #naxal - Patna Rural News