मुरैना के गांधी बाल निकेतन में सजा दीपावली मेला, अग्रवाल संघ युवा मंडल कर रहा है चार दिवसीय मेले का आयोजन👇
अग्रवाल संघ युवा मंडल मुरैना द्वारा आयोजित चार दिवसीय दीपावली मेला 2026 का शुभारंभ आज गांधी मैरिज होम, गांधी बाल निकेतन रोड, मुरैना में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। मेले का उद्घाटन अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अग्रवाल संघ के संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल एवं अग्रवाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात महाराजा अग्रसेन एवं माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले की सफलता एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में अग्रवाल संघ के जिला अध्यक्ष रामदास बंसल, महामंत्री राजेश मित्तल, उपाध्यक्ष दिलीप बंसल (बल्ले), मंत्री जगदीश अग्रवाल, अग्रवाल संघ महिला मंडल की संरक्षक संध्या सुरभि, श्रीमती प्रभा अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष माला गर्ग सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।