Public App Logo
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के जिले में सकारात्मक परिणाम, प्रदेश में जिला निराकरण के मामले में द्वितीय स्थान पर कलेक्टर श्री मीना के निर्देशन में 7 अगस्त से प्रारंभ हुए अभियान में गति से हुए कई आवेदकों के त्वरित निराकरण लोक सेवा गारंटी के 9681 एवं सीएम हेल्पलाईन के 8739 आवेदनों का हुआ अभियान में निराकरण नामांतरण एवं बंटवारा के 3 माह से अधिक अवधि के लंबित 2869 आवेदनों का अभियान में निराकरण कलेक्टर के निर्देशन में जमीनी स्तर पर आयोजित किए जा रहे शिविरों से मिला समाधान --- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही लंबित प्रकरणों के संधारण कर उनका समयसीमा में निराकरण किया जा रहा हैं। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में 7 अगस्त से प्रारंभ अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन से समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। पात्र एवं मौके पर निराकरण योग्य प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जबकि अन्य प्रकरणों का संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप निराकरण के मामले में छतरपुर जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। वहीं निराकरण के प्रतिशत के आधार पर जिले को तृतीय रैंक प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान लोक सेवा गारंटी की विभिन्न सेवाओं से संबंधित कुल 9681 आवेदनों का निराकरण तथा सभी विभागों से संबंधित सीएम हेल्पलाईन की 8739 शिकायतों का समाधान किया गया। राजस्व विभाग में नामांतरण एवं बंटवारा से संबंधित 3 माह से अधिक अवधि से लंबित 2869 आवेदनों का भी अभियान के तहत तेजी से निराकरण किया गया। #chhatarpur - Chhatarpur News