बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जिस स्थान पर भरत तिवारी को गोली मारी गई थी, वहां कुछ संगठनों ने स्मारक बनाने की घोषणा की है।इस दौरान स्वामी आनंद स्वरूप (शाम्भवी पीठ के पीठाधीश्वर) की मौजूदगी में गांव के दलित समाज के एक व्यक्ति से स्मारक की पहली ईंट रखवाई गई।
आयोजकों का कहना है कि यह स्मारक अन्याय, अत्याचार और कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ न्याय की लड़ाई का प्रतीक बनेगा। उनका दावा है कि यह सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में ऐसे मामलों के खिलाफ एक संदेश देगा।
#BharatTiwari #EncounterCase #BiharNews #Memorial #Justice #BreakingNews #PublicReaction #NewsUpdate #folowerseveryone #kbnindianews