लखनऊ में एक पीआरडी जवान ने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी. यह मामला मलिहाबाद का है. इलाके में इसकी काफी चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, पीआरडी जवान की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा. कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई. परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला. इसके बाद परिवार ने थाने में उसके लापता होने की सूचना दी. बुधवार को पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला और दोनों को थाने ले आई. परिवार वालों ने महिला को वापस घर चलने के लिए समझाया, लेकिन उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. बाद में स्थानीय मंदिर में महिला और उसके प्रेमी की शादी कराई गई. सात फेरे होने के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया.
#Lucknow #LucknowNews #Malihabad #UPNews #LoveMarriage #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Sep 10, 2026