विकसित ग्राम पंचायत प्लान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम स्तर पर प्लानिंग संबंधी प्रशिक्षण।
जिले के प्रत्येक गांव की वास्तविक जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी उद्देश्य से विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने को लेकर जिला पंचायत के मंथन सभा कक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए आगामी ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने की प्रक्रिया एवं आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों को ग्राम की आवश्यकताओं का आकलन, उपलब्ध संसाधनों की जानकारी और विकास की प्राथमिकताओं के निर्धारण के संबंध में उन्मुखीकरण किया गया।
#CMOChhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh #VBGRAMG #VB_GRAMG