श्रम का सम्मानः महासम्मेलन में 240 श्रमिकों को मिला करीब 53 लाख रुपये का योजनागत लाभ।
सेवा को संकल्प में बदलाव के लिए किसी यज्ञ की जरूरत नहीं होती बल्कि इच्छा शक्ति, और आम लोगो की सेवा ही सबसे बड़ा यज्ञ हो जाता है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मगर्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए बुधवार को बैकुंठपुर में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया।
महासम्मेलन के दौरान श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#SevaSankalp
#JanSeva #KoreaDistrict