
#मंडल रेल प्रबंधक ने रसड़ा रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार जैन ने शनिवार को रतनपुरा से रसड़ा रेलवे स्टेशन तक चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
रतनपुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक विशेष सैलून से दोपहर 2:30 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और लेवल क्रॉसिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन जीआरपी चौकी भवन का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने और कमियों को तत्काल दूर करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर कमलदेव, जीआरपी प्रभारी सौरव कुमार सिंह तथा आरपीएफ चौकी प्रभारी महिपाल सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत किया।
#बलिया #रसड़ा #रसड़ा_रेलवे_स्टेशन #मंडल_रेल_प्रबंधक #आशीष_कुमार_जैन #पूर्वोत्तर_रेलवे #वाराणसी_मंडल #रेलवे_निरीक्षण #औचक_निरीक्षण #रेलवे_सुरक्षा #निर्माण_कार्य #जीआरपी_चौकी #यात्री_सुविधाएं #रेलवे_समाचार #Ballia24News