
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हर्ष गुप्ता ने नीट में हासिल की शानदार सफलता, 99.03 परसेंटाइल प्राप्त
जगदीशपुर (अमेठी)। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर के छात्र हर्ष गुप्ता ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। हर्ष ने पहली ही कोशिश में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए 99.03 परसेंटाइल हासिल किया।
नीट परिणाम में हर्ष ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18952 तथा कैटेगरी रैंक 7222 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
सफलता के बाद हर्ष गुप्ता विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानाचार्या श्रीमती पूर्णिमा घोषाल और अपने शिक्षकों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने हर्ष की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
गौरतलब है कि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने सत्र 2025-26 में पहली बार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसी सत्र में विद्यालय की छात्रा आल्या ने पुनर्मूल्यांकन के बाद 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया था।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एक ही सत्र में बोर्ड परीक्षा और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में मिली सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने हर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#Amethi #Jagdishpur #NEET2026 #AmityInternationalSchool #EducationNews #AmethiNews
Amethi, Amethi | Jul 17, 2026