28 साल ड्यूटी, फिर भी वर्दी नहीं! SPO जवानों ने DC के सामने उठाई बड़ी मांग ।
चंबा। पिछले 28 वर्षों से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रहे SPO जवान आज भी वर्दी के लिए अपनी जेब से खर्च करने को मजबूर हैं। SPO वेलफेयर एसोसिएशन जिला चंबा के अध्यक्ष नरेण सिंह जरयाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग उठाई।
एसोसिएशन ने मांग की है कि चंबा और लाहौल-स्पीति के सीमांत क्षेत्रों में तैनात 500 से अधिक SPO जवानों के लिए वर्दी का स्थायी बजट उपलब्ध करवाया जाए। जवानों का कहना है कि लंबे समय से पुलिस के साथ सेवाएं देने के बावजूद वर्दी की व्यवस्था के लिए उन्हें स्वयं खर्च करना पड़ रहा है।
#Chamba #LahaulSpiti #SPO #HimachalPolice #HimachalPradesh #Police #Uniform #SPOWelfareAssociation #HimachalNews #UTHimachal #UniqueTodayNews