
दो महीने का वादा पूरा, अब एक महीने की मोहलत; नहीं हुआ काम तो बेतालघाट में होगा बड़ा आंदोलन
बेतालघाट। जिला नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में जून माह में हुए ‘मिशन बेतालघाट’ आंदोलन के दौरान उठाई गई तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाने लगा है। आंदोलन के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा सहित चार युवाओं ने चार दिन तक भूख हड़ताल की थी।
भूख हड़ताल पर जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, मनीष पंत, भूपेंद्र बिष्ट और पंकज बिष्ट बैठे थे। आंदोलन के दौरान 19 जून को नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर सहमति जताते हुए संबंधित कार्यों को धरातल पर लाने के लिए दो महीने का समय मांगा था। उस दौरान कहा गया था कि दो महीने के भीतर सभी कार्य जमीन पर दिखाई देने लगेंगे।
लेकिन 20 अगस्त को दो महीने की समयसीमा पूरी होने के बाद भी आंदोलनकारियों का कहना है कि संबंधित कार्य धरातल पर होना तो दूर, उनकी चर्चा तक दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में अब आंदोलनकारियों ने एक बार फिर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़े किए हैं।
जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा का कहना है कि विधायक द्वारा मांगे गए दो महीने पूरे हो चुके हैं। अब वह अपनी ओर से एक महीने का अतिरिक्त समय दे रहे हैं। यदि इस एक महीने के भीतर मांगों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो इस बार पहले से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि क्या इस अतिरिक्त एक महीने में बेतालघाट की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरातल पर काम शुरू हो पाएगा, या फिर आंदोलन के दौरान किए गए वादे और दिए गए आश्वासन भी महज जुमले बनकर रह जाएंगे। आने वाला समय तय करेगा कि बेतालघाट को इंतजार मिलता है या फिर एक बार फिर आंदोलन की राह।
#Betalghat #MissionBetalghat #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #BetalghatNews #NainitalNews #SanjayBohra #SaritaArya #MissionBetalghat #UttarakhandPolitics #LocalNews #BreakingNews #NewsUpdate #Andolan #BetalghatAndolan #NainitalPolitics #जनआंदोलन #बेतालघाट #नैनीताल #उत्तराखंड #मिशनबेतालघाट Sarita Arya Yashpal Arya @topfans Sanju Bohara Manish Pant Bhuwan Bisht Bhupendra Singh Bhupendra Singh Mohit S Bisht