बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व विधायक विजय सम्राट ने लिया जायजा,
पीड़ितों से मिलकर जाना हाल।
शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घाटकुसुंभा प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का पूर्व विधायक विजय सम्राट ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं साथियों के साथ दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बेलौनी, गुरेरा, सहरा, बटोर, सुजावलपुर, गदबदियां, अकरपुर, मुड़बरिया, घाटकुसुंभा, कोयला, बाबूघाट, जितवारपुर, प्राणपुर, हरनामचक, पानापुर एवं आलापुर सहित कई गांवों का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान पूर्व विधायक ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है।विजय सम्राट ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी लोगों से जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस मौके पर राजद शंभू यादव,नागमणि राय, संतोष यादव एवं हीरा साव सहित अन्य साथी मौजूद रहे।