कोटा में 25 जून को संभागीय आयुक्त कार्यालय और केडीए के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं, आमजन और प्रभावित लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। गुंजल ने इसे भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआवाज़ बताते हुए कहा कि 25 जून, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे सीएडी चौराहे से प्रदर्शन शुरू होगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026