कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई हृदय विदारक घटना से दुखी बेल्थरारोड के दुर्गा पूजा आयोजकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की शाम 6:30 से 6:40 बजे तक विभिन्न पूजा पंडालों की लाइट और साउंड बंद रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बेल्थरारोड दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर अपने-अपने पंडाल में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि देने की अपील की गई थी। इसके तहत मानस मंदिर, लोहा पट्टी, यंग क्लब, भगवान दास कोठी, यूनाइटेड क्लब, अमर ज्योति क्लब और इंडियन क्लब सहित विभिन्न पूजा समितियों ने लाइट और साउंड बंद कर कैंडल जलाकर शोक जताया।
इस सामूहिक पहल के जरिए बेल्थरारोड के पूजा आयोजकों ने दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। आयोजन के माध्यम से प्रभावित परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की गईं।
#Ballia #BeltharaRoad #DurgaPuja #Kolkata #श्रद्धांजलि #BalliaKhabar