छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुद एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पुनेश्वर सूर्यवंशी को ₹10,000 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जमीन डायवर्शन के एवज में आरोपी बाबू ने प्रार्थी प्रकाश चंद्राकर से ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। प्रार्थी की शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
जैसे ही कुरुद तहसील परिसर में प्रार्थी ने रिश्वत की पहली किस्त आरोपी को थमाई, घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर रंगीन होने और घूस की रकम बरामद होने के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#ChhattisgarhNews #Dhamtari #ACBAction #AntiCorruptionBureau #Kurud #CrimeNews #BreakingNews #BribeTrap #FatafatNews