Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था ‘ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, जिसमें कुछ लोग गार्ड के साथ मारपीट और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। खान सर ने आरोप लगाया है कि फीस कम करने के बाद उन्हें धमकियां मिली थीं और उसी के तहत यह हमला कराया गया। घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है, जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। हालांकि पुलिस ने अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे और खान सर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। #khansir #coaching #patna #bihar

Jharkhand, India | Jun 3, 2026