Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

जन सुराज ने तथागत हर्षवर्धन को सौंपी अहम जिम्मेदारी, बक्सर जिलाध्यक्ष ने जताई खुशी बक्सर । जन सुराज पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत हर्षवर्धन को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संसदीय क्षेत्र प्रभारियों एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बीच समन्वय, नियमित समीक्षा, अनुश्रवण तथा प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी तथागत हर्षवर्धन को सौंपी है। बजरंगी मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय तथागत हर्षवर्धन के लंबे राजनीतिक अनुभव, कार्यकुशलता तथा संगठन के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता एवं पूर्व बक्सर विधानसभा प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन दशकों के राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से समृद्ध हैं। उनकी सरलता, विनम्रता और सशक्त नेतृत्व क्षमता उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि तथागत हर्षवर्धन हमेशा संगठन के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर जन सुराज का जनसंपर्क अभियान और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार में सकारात्मक राजनीति के संकल्प को नई दिशा और गति मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को और अधिक धार मिलेगी। उन्होंने ईश्वर से तथागत हर्षवर्धन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Buxar, Buxar | Jun 3, 2026

MORE NEWS

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग 

इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं.

#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱
 :
26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है।
#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱 : 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है। #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026