
प्रेस नोट
जिला दतिया | थाना सेवढ़ा
*पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आदतन अपराधी को थाना सेवढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं खाली खोखा बरामद*
*आरोपी का नाम थाने की गुंडा सूची में पंजीबद्ध है*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना सेवढ़ा पुलिस द्वारा फायरिंग के प्रकरण में 10 माह से फरार आरोपी निशान्त राजावत पुत्र जितेन्द्र राजावत, खाकापुरा, सेवढ़ा को गिरफ्तार किया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 30.01.2026 की रात्रि करीब 09 बजे फरियादी रामकेश उर्फ पिंकी यादव अपने साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर ग्राम कंदरपुरा से सेवढ़ा बाजार की ओर आ रहा था। पीछे से अलवेल यादव भी अपने ट्रैक्टर से आ रहा था। गुजरिया मठ के पास पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर के सामने कट्टों से फायरिंग की गई। फायरिंग में एक गोली ट्रैक्टर के बड़े पहिए में लगी। घटना के संबंध में थाना सेवढ़ा में अपराध क्रमांक 09/26, धारा 125, 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में फरार आरोपी निशान्त राजावत को गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा एवं एक खाली खोखा निकालकर पेश किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।
आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध अधिक विभिन्न धाराओं में कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं, आरोपी का नाम थाने की गुंडा सूची में पंजीबद्ध है
सराहनीय भूमिका—
उप निरीक्षक राजीव विरथरे थाना प्रभारी सेवढ़ा,
आरक्षक 202 राहुल शर्मा एवं आरक्षक 672 रोहित जाटव की आरोपी की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।