महुआ लाहन , अवैध मदिरा जप्त
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय,एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शासन के राजस्व हित ,जनस्वास्थ्य तथा लोकहित की दृष्टि से विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
निर्देशों के पालन में एवं जिला आबकारी अधिकारी
ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में गत दिवस वृत्त उमरिया के ज्वालामुखी के धोबी घाट,सिद्धी घाट,उमडार नदी, महरोई से महुआ लाहन 2890 किलो, हाथ भट्टी मदिरा 35 ली जप्त कर कुल 3 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिये गये। जिसमें जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2लाख 94हजार 250 रुपये है। कार्यवाही में जिला उडनदस्ता प्रभारी मोना दुबे आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी,अमितेष सिंह मुख्य आरक्षक अवध सिंह बघेल, कविता सिंह, विद्या सिंह,आरक्षक अंजलि गौतम उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संबंध में लगातार सूचनाएं एकत्रित करते हुए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria