
उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
रिपोर्टर अरबाज़ खान
देहरादून। उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत कुल 30 अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के साथ ही नगर निगमों और कुंभ मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है, जबकि अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए पीसीएस अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर निकायों में भी अहम बदलाव किए गए हैं। स्मृता परमार को रुड़की नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आशिमा गोयल को हल्द्वानी का नगर आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा, प्रवीण कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़, अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा, दीपक रामचंद्र सेठ को सीडीओ चमोली और राहुल आनंद को सीडीओ उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश में सभी 30 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की विकास योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#उत्तराखंड_प्रशासनिक_फेरबदल #IAS_तबादले #PCS_तबादले #उत्तराखंड_सरकार #30_अधिकारियों_के_तबादले #देहरादून #दीपक_सैनी #हल्द्वानी #रुड़की_नगर_निगम #हरिद्वार_कुंभ_मेला #अपर_मेलाधिकारी #उत्तराखंड_न्यूज़ #Breaking_News #UttarakhandNews #UttarakhandTrendNews