विश्व पर्यावरण दिवस पर कराहल में हुआ वृक्षारोपण
-----
#श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि कराहल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री आर.पी. चौहान, श्री महेन्द्रदान सिंह यादव, श्री अरविंद उपाध्याय, श्री फूल सिंह यादव, श्री नेहाल कुशवाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur