भाजपा नेता अश्वनी चौरसिया ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, खोया मोबाइल उसके मालिक को लौटाया
संतकबीरनगर में भाजपा नेता अश्वनी चौरसिया ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक खोया हुआ मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित वापस किया।
बताया जा रहा है कि अश्वनी चौरसिया को उनके घर के पास एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला था। मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और अपना संपर्क नंबर भी जारी किया, ताकि मोबाइल के असली मालिक तक सूचना पहुंच सके।
सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित होने के बाद काशीराम आवास में किराना दुकान संचालित करने वाले राजकुमार ने संपर्क किया और मोबाइल पर अपनी पहचान बताई। सत्यापन के बाद अश्वनी चौरसिया ने उन्हें उनका मोबाइल सुरक्षित सौंप दिया।
इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों ने अश्वनी चौरसिया की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।