राजस्थान के स्कूलों के समय में बदलाव अब 16 अक्टूबर से, 15 तक पुराने समय पर ही लगेंगी कक्षाएं
जयपुर। राजस्थान के समस्त एकल पारी विद्यालयों के संचालन समय में होने वाले बदलाव की तारीख में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों के समय में परिवर्तन 1 अक्टूबर 2026 से लागू होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
नए आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालयों में 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था ही यथावत लागू रहेगी। विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन अब 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को 15 अक्टूबर तक विद्यालय के पुराने निर्धारित समय के अनुसार ही स्कूल पहुंचना होगा। 16 अक्टूबर से संशोधित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन किया जाएगा।
Weir, Bharatpur | Sep 30, 2026