Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर, रक्षा मंत्रालय ने ‘‘मेरा युवा भारत’’ (माय भारत) पोर्टल एवं MyGov पोर्टल के सहयोग से 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला का आयोजन किया। जिसमें चार ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसें भारत के संविधान पर प्रश्नोत्तरी - मौलिक अधिकार, कर्तव्य, प्रमुख अनुच्छेद और निर्माता, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाएं - रानी लक्ष्मीबाई से सरोजिनी नायडू और उसके बाद, आधुनिक भारत के प्रमुख मील के पत्थर पर प्रश्नोत्तरी - तकनीकी प्रगति और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उपलब्धियां और परमाणु प्रौद्योगिकी में भारत की सफलता की गाथा विषयों पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य 1947 में स्वतंत्रता से लेकर 2047 की आकांक्षाओं तक भारत की असाधारण यात्रा को प्रदर्शित करना था। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और छात्रों को एक मजबूत, नवोन्मेषी और आत्मनिर्भर भारत के लिए अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और दृष्टिकोण प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उक्‍त प्रतियोगिता में देशभर से कुल 113,578 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें सर्वश्रेष्‍ठ 114 चयनित युवाओं में से धार के प्रतिभावान छात्र ओम रावत का भी चयन हुआ है। ओम रावत और उनके पिता श्री संतोष रावत को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह अवसर उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है, क्योंकि उनकी इस उपलब्धि को माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत उनकी सक्रिय भागीदारी और युवाओं को प्रेरित करने के योगदान के रूप में मान्यता मिली है। ओम रावत वर्तमान में कक्षा 11वीं गणित में अध्ययनरत है। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि ओम रावत का चयन पूर्व में भी विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 में होने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से वर्चुअल माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हो चुका है तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के श्मेरा युवा भारतश् (माय भारत) पोर्टल के माध्यम से युवाओं को 'Gen-Z Against Addiction' (नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत) अभियान से जोड़ने एवं समाज को जागरूक करने हेतु सक्रिय सहभागिता करता है। ओम रावत का चयन उनकी विशेष उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। यहां यह भी उल्‍लेखनीय है कि ओम रावत सीएससी ओलंपियाड में राष्‍र्ट्रीय स्‍तर पर चयनित होकर टेबलेट जीता था। ओम रावत की इस उपलब्धि एवं देश में धार जिले को गौरवाविंत करने पर उनके प्राचार्य द्वारा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने के पूर्व इंटलीजेंस ब्‍यूरों दिल्‍ली की टीम द्वारा धार आकर वैरिफिकेशन किया गया। समारोह में युवा शक्तिरू विकसित भारत@2047 की यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें लाल किले की प्राचीर पर बैठाया जाएगा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर ‘मेरा भारत’ (माई भारत) के स्वयंसेवक मिलकर लाल किले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे। जो उनकी देशभक्ति की भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्रीजी द्वारा‘सेवा तीर्थ’ कर्तव्य, करुणा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को ध्यान में रखते हुए देश के मुख्य कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड में ‘सेवा तीर्थ’ को प्रमुखता से दर्शाया गया है। Jansampark Madhya Pradesh - Dhar News