
🌾 आधुनिक खेती की ओर बढ़ें, कृषि यांत्रिकरण अपनाएं! 🚜
जिलाधिकारी की पहल पर 25 एवं 26 नवंबर को कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं खेती को अधिक आसान, किफायती और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से जिला कृषि कार्यालय, वैशाली परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला आयोजित किया जा रहा है।
🔹 विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन एवं बिक्री।
🔹 एक ही स्थान पर कृषि यंत्रों की जानकारी, उपयोगिता एवं कीमतों की तुलना।
🔹 गुणवत्तापूर्ण कृषि यंत्र खरीदने का अवसर।
🔹 कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा 40% से 80% तक अनुदान का प्रावधान।
📊 वैशाली में कृषि यांत्रिकरण योजना की उपलब्धि
- संशोधित भौतिक लक्ष्य: 2,142
- प्राप्त आवेदन: 4,452
- ऑनलाइन लॉटरी से परमिट प्राप्त किसान: 1,136
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने जिले के सभी किसान भाइयों एवं बहनों से अपील की है कि वे मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करें और सरकारी अनुदान योजनाओं का लाभ उठाएं।
📍 स्थान: जिला कृषि कार्यालय परिसर, वैशाली
📅 तिथि: 25 एवं 26 नवंबर 2026
🌱 आधुनिक कृषि यंत्र अपनाएं, श्रम एवं लागत बचाएं और खेती को बनाएं अधिक उत्पादक एवं लाभकारी!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#कृषि_यांत्रिकरण_मेला #किसान_कल्याण #आधुनिक_खेती #कृषि_अनुदान #जिला_प्रशासन_वैशाली
Vaishali, Bihar | Nov 24, 2026