
प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 10 जुलाई को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे
जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 10 जुलाई 2026 को झाबुआ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों से भेंट कर जिले से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह खंडवा से झाबुआ के लिए प्रस्थान कर दोपहर 01:30 बजे सर्किट हाउस, झाबुआ पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 03:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कानून व्यवस्था, आबकारी विभाग, कृषि विभाग (खाद एवं बीज उपलब्धता) तथा सहकारिता विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभागीय समीक्षा बैठकों के पश्चात प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सायं 06:00 बजे झाबुआ से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP