
मिशन मैदान 2.0 के तहत अपराध शाखा-2 की टीम ने 890 नशीले कैप्सूलों सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के आदेशों अनुसार नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिये चलाये जा रहे आप्रेशन मैदान -2.0 को सफल बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने NDPS जैसे जघन्य अपराध में सलिंप्त अपराधियों को पकडने के लिये सभी अपराध यूनिटों/थाना/चौकियों को सख्त दिशा निर्देश दिये हुये हैं। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा - 2 की टीम ने प्रतिबंधित 890 नशीले कैप्सूल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
अपराध शाखा - 2 की टीम ने पुराना टैक्स बैरियर कलानौर के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 890 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
अपराध शाखा - 2 के इंचार्ज राकेश कुमार कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गस्त कर रही थी। इस टीम में उप निरीक्षक सतीश कुमार, एसएसआई सुनील, कुलदीप, विकास, देवदत, अमनदीप शामिल थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक युवक नशीले कैप्सूल लेकर यमुनानगर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुराना टैक्स बैरियर कलानौर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 89 पत्ते प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के बरामद हुए। जिनमें कुल 890 कैप्सूल थे। टीम ने जब पड़ी गए प्रतिबंध दवाइयां की जांच ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु धीमान से करवाई तो सामने आया आरोपी के पास से 890 ट्रामाडोल के कैप्सूल मिले हैं। जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। पुलिस टीम ने नशीले कैप्सूल कब्जे में लेकर पूछताछ की तो आरोपी की पहचान रूप नगर बाड़ी माजरा निवासी दीपक कुमार उर्फ़ जंगली पुत्र नरेश कुमार के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन मामले नशा, अवैध हथियार सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है आगे की जांच जारी है।
Haryana, India | Jun 18, 2026