
भाजपा के बड़े नेताओं की मां-बहन कर डाली, सांसद को हो गई थी आने में देर तो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पारा चढ़ गया👇
मुरैना। भाजपा के नेताओं में असंतोष और अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी की बानगी शुक्रवार को मुरैना में आयोजित एक बैठक में देखने को मिली। दरअसल भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के नए अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' की तैयारी के सिलसिले में बैठक का आयोजन किया गया था। सिलेक्टेड लोग आमंत्रित थे। सांसद को खास तौर पर बैठक में पहुंचना था, लेकिन वे तय समय पर नहीं आये। घंटेभर से ज्यादा हो गया तो भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का पारा चढ़ गया और वे तीखे शब्दों में अपनी भड़ास निकालने लगे। बोले- कि अगर वे सांसद हैं तो क्या तोप हैं? वो इतना जरूरी है तो हम क्या चू#ये हैं।
डेढ़ घंटे बाद सांसद पहुंचे तो पूर्व जिलाध्यक्ष ने उन्हें भी खरी-खरी सुना डालीं। सांसद से उन्होंने यह तक कह डाला कि भाजपा ने हमारे समाज को दिया ही क्या है। जब सांसद ने कहा कि आपके समाज से तो एक नेता लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं और अब केंद्रीय मंत्री हैं तो पूर्व जिलाध्यक्ष ने उनके नाम के साथ भी गालियों का उच्चारण कर डाला।
खास बात यह कि जिस समय गाली-गलौज चल रहा था, तब सामने महिलाएं भी बैठी हुई थीं और वर्तमान जिलाध्यक्ष असहाय से नजर आ रहे थे।
अंत में सांसद ने उद्बोधन के दौरान अपने देर से आने का कारण साफ किया और कहा कि भाजपा में कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है। उन्हें कई जगह जाना था, इसलिए आने में देरी हुई।
भाजपा की बैठक में इस तरह की अप्रत्याशित घटना को संगठन स्तर पर गंभीर अनुशासनहीनता माना जा रहा है। खबर है कि संगठन के जिम्मेदार लोगों ने इस वाकये की जानकारी वरिष्ठ नेताओं को भी दे दी है।