दिनांक 28.10.2026 को पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर पुलिस उपाधीक्षक, शिवहर द्वारा “Safe Click, Safe Childhood” विषय पर साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर गोपनीयता, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, संदिग्ध लिंक एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी गई।
शिवहर पुलिस का संकल्प — सुरक्षित डिजिटल बचपन, जागरूक एवं सशक्त बेटियाँ।#Sheohar #police #LawAndOrderBihar Police
Sheohar, Bihar | Oct 29, 2026