Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

#शिक्षा के मंदिर में विराजी मां शारदे, #भामाशाह का हुआ सम्मान बिसाऊ। निकटवर्ती गांव भिखनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भामाशाह हरलाल सिंह धायल के सहयोग से निर्मित मंदिर में बुधवार को मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता धायल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रतिमा स्थापना समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ गांव के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान प्रधानाचार्या बबीता धायल ने विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह हरलाल सिंह धायल एवं उनकी धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी का शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की स्थापना से विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। #shekhawatiexpress #bissau #NewsUpdate #RajasthanNews

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 18, 2026
#शिक्षा के मंदिर में विराजी मां शारदे, #भामाशाह का हुआ सम्मान बिसाऊ। निकटवर्ती गांव भिखनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भामाशाह हरलाल सिंह धायल के सहयोग से निर्मित मंदिर में बुधवार को मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता धायल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रतिमा स्थापना समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ गांव के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान प्रधानाचार्या बबीता धायल ने विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह हरलाल सिंह धायल एवं उनकी धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी का शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की स्थापना से विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। #shekhawatiexpress #bissau #NewsUpdate #RajasthanNews - Jhunjhunun News