#अलीगढ़ में संपत्ति के लालच में बेटे पर पिता को नदी में फेंककर हत्या की कोशिश का आरोप, बुजुर्ग ने पत्नी-बेटे के खिलाफ SSP से लगाई न्याय की गुहार,अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र में करोड़ों की पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है। बुजुर्ग हाकिम सिंह ने अपने बेटे पवन और पत्नी ओमवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बेटा उन्हें हरियाणा ले जाकर काली नदी में फेंक आया था, जहां PRV पुलिस ने उनकी जान बचाई। गुरुवार को बुजुर्ग ने SSP नीरज जादौन से मुलाकात कर जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाकिम सिंह का कहना है कि परिवार उनकी जमीन बेचना चाहता है, जबकि वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचने के पक्ष में नहीं हैं।
#Aligarh #AligarhPolice #SSPAligarh #CrimeNews #Justice #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 13, 2026