
‘‘तिथि भोज’’ पीएम पोषण योजना से समुदाय को जोडने की अनूठी पहल
संदीपनि विद्यालय में बच्चों के साथ सांझा की जन्मदिन की खुशियां
------
पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत तिथि भोज कार्यक्रम की पहल आम लोगों को इस योजना से जोडने के लिए की गई है, जिससे स्कूल में पढने वाले बच्चों के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को ओर अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेंगा। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को विद्यालयी शिक्षा और बच्चों के पोषण से सीधे जोड़ना है।
श्योपुर जिले में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा तिथि भोज के संबंध में की गई अपील के बाद लोग अपनी विशिष्ट तिथियों के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां बाटने की पहल कर रहे है। इसी क्रम में आज शासकीय सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक श्री ब्रह्मानंद चौधरी ने अपने जन्मदिवस को बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ बच्चों के बीच मनाया।
श्री चौधरी ने इस अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के 140 विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को चॉकलेट और आवश्यक स्टेशनरी प्रदाय की गई।
प्रभारी अधिकारी (पीएम पोषण) डॉ. अजय उपाध्याय ने बताया कि तिथि भोज के अंतर्गत कोई भी नागरिक या संस्था अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ सहित अन्य खुशियों के अवसर अथवा विशेष तिथियों पुण्यतिथि आदि के अवसर पर बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, फल, स्टेशनरी या मिष्ठान जैसी सामग्री का प्रायोजन कर सकते हैं। यह मध्यान्ह भोजन का विकल्प नहीं, बल्कि उसे और अधिक समृद्ध बनाने का एक प्रयास है।
जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों को विद्यालयों में बच्चों के साथ मनाया जा सकता है। भोजन के अतिरिक्त बच्चों को स्टेशनरी (कापी, पेन, पेंसिल) या बिस्किट चॉकलेट वितरित कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से विधिवत प्राप्त किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम शासकीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति या जिला पंचायत कार्यालय में प्रभारी अधिकारी (पीएम पोषण) डॉ. अजय उपाध्याय मोबाइल नंबर 9993479514 से संपर्क किया जा सकता है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur