
ज़िला प्रशासन पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए - ओ पी सिहाग
सरकार ओ बी सी जातियों से संबंध रखने वाले एच पी एस सी की तरफ से चुने गए उम्मीदवारों को तुरंत नौकरी ज्वाईन करवाए।
प्रदेश में सरकारी विभागों में जो भी भर्ती की जाए उसमे प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ की ही भर्ती की जाए।
पंचकूला , 23 जून : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया तथा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला में जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए सेक्टर 5 में जो धरनास्थल फिक्स किया है उसमें तुरंत प्रभाव से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जजपा नेता सेक्टर 5 में धरना स्थल पर पिछले 6 महीनों से अपनी मांगे मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे तथा पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एच पी एस सी अभ्यर्थियों से मिलकर पार्टी की तरफ से उनको पूरा समर्थन दिया तथा वहां पर नर्क जैसे हालात देख कर उपायुक्त पंचकूला से मिल कर धरना स्थल पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे ज्ञापन देने का फैसला किया। ज्ञापन सौंपते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ने उपायुक्त पंचकूला को बताया कि धरना स्थल पर जो पब्लिक टॉयलेट उपलब्ध कराए गए हैं उनकी साफ सफ़ाई का बुरा हाल है , आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई ठीक नहीं है बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी है एवं गन्दगी की भरमार है, न हीं स्वच्छ पानी एवं बिजली का कोई उचित प्रबंध है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि भूख हड़ताल पर बैठे युवक - युवतियों की हालत गंभीर होती जा रही है इसलिए उनको पूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।
जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से चर्चा करते हुए कहा कि पंचकूला प्रदेश की डीम्ड राजधानी है। हरियाणा के लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी विभागों के मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 2,4, 5, 6, 14 ,17 ,22 में स्थित हैं। पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों के कर्मचारियों से लेकर , छात्र, राजनीतिक लोग,व्यापारी, किसान, पूर्व सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों के कर्मचारियों को अपनी जायज़ मांगों के लिए उच्च अधिकारियों से मिलने पंचकूला आना पड़ता है।उन्होंने
Ambala, Ambala | Jun 24, 2026