जालोर। युवा कांग्रेस जालोर विधानसभा अध्यक्ष प्रहलादाराम मेघवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति कुमारी सांफाड़ा की भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। AICC राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कसाना एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जालोर ब्लॉक अध्यक्ष विपुल कुमार, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश बामणिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक जोगसन और युवा नेता जोगेंद्र मोकलसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026