साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
APK फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक कर ठगी करने वाले जामताड़ा-झारखण्ड के 03 साइबर अपराधियों को @moradabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, 10 एटीएम/स्मार्ट कार्ड एवं 11 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं
अभियुक्तगण संगठित साइबर गिरोह बनाकर व्हाट्सएप, एसएमएस, टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंक, KYC अपडेट, बिजली बिल, कूरियर एवं सरकारी योजनाओं के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन हैक करते थे। इसके अतिरिक्त फर्जी कस्टमर केयर नंबर, कैशबैक, रिवार्ड, UPI, ऑनलाइन गेमिंग, निवेश एवं टास्क आधारित कमाई का लालच देकर भी साइबर ठगी करते थे। अपराध में प्रयुक्त सिम कार्डों को 15-20 दिन बाद नष्ट कर दिया जाता था तथा धनराशि की निकासी बिहार, झारखंड एवं कोलकाता आदि स्थानों से की जाती थी।
NCRP पोर्टल पर इनके विरुद्ध साइबर ठगी की 16 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग ₹60 से ₹70 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP