शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाटकोटी के नजदीक गलू में एक युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम गलू में गश्त पर थी। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस थाना जुब्बल में FIR नंबर 60/2026 दिनांक 7 नवंबर 2026 को ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में 6.5 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला दर्ज हुआ था। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस थाना रोहड़ू में कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन HCL युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने पर ND&PS एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।