कल का दिन बच्चों के नाम
आप सभी ढावा पंचायतवासियों से विनम्र निवेदन है कि कल ढावा विद्यालय के बाहर आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसे सफल बनाएं।
हमारा यह धरना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, विद्यालय की जर्जर स्थिति और विद्यालय में अध्यापकों की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
आपका दिया हुआ थोड़ा-सा समय आपके बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव मजबूत कर सकता है।
आइए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट हों और इस आवाज़ को मजबूत बनाएं।
आपकी उपस्थिति ही हमारी ताकत है।
कल जरूर पधारें — बच्चों के भविष्य के लिए। 🙏
#viralsong #trending #reels #news #udaipur