
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव संसाधनों की कमी के कारण किसी भी मरीज के इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने एएनएम और जीएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, अस्पतालों में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने, उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जांच सुविधाओं को आधुनिक बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने तथा कोडरमा, बोकारो, चाईबासा, जमशेदपुर, दुमका और हजारीबाग में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के कार्यों में तेजी लाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं विकसित करने का भी निर्देश दिया।
#Jharkhand #HemantSoren #HealthDepartment #Ranchi #MedicalCollege #Healthcare #JharkhandNews #ANM #GNM #EmergencyServices #giridihviews #झारखंड #हेमंत_सोरेन #स्वास्थ्य_विभाग #रांची #मेडिकल_कॉलेज #स्वास्थ्य_सेवा #गिरिडीह_व्यूज