कामधेनु स्वीट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, शिकायत के बाद डोडा बर्फी का सैंपल लैब भेजा
सतना सिविल लाइन चौराहे पर स्थित कामधेनु स्वीट्स से खरीदी गई डोडा बर्फी के संबंध में मिली उपभोक्ता शिकायत पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के त्वरित निवारण हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर एवं सीमा पटेल के संयुक्त दल ने प्रतिष्ठान का औचक स्थल निरीक्षण किया।मिठाई की गुणवत्ता की तथ्यात्मक पुष्टि के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत मौके से डोडा बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। इस सैंपल को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।