
#गुना - जिले में ई-विकास 2.0 के माध्यम से किया जा रहा है खाद वितरण
जिले में पुन: ई-विकास प्रणाली 2.0 अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से खरीफ सीजन/रबी सीजन हेतु अग्रिम खाद का वितरण शुरु हो चुका है। जिसके अंतर्गत ई-टोकन द्वारा कृषकों को ICAR की फसलवार अनुसंशा अनुसार अथवा उससे अधिक मनचाहा उर्वरक प्रथमबार में ही प्राप्त हो सकता हैं।
जिले में पर्याप्त उर्वरकों का भण्डारण हैं। वर्तमान स्थिति में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 5356 मेट्रिक टन यूरिया, 609 मेट्रिक टन टीएसपी, 4811 मेट्रिक टन एनपीके एवं 2480 मे.टन एसएसपी खाद वितरण हेतु उपलब्ध है। खरीफ सीजन 2026 अंतर्गत आज दिनांक तक 44607 मेट्रिक टन यूरिया, 3268 मेट्रिक टन टीएसपी/डीएपी, 8012 मेट्रिक टन एनपीके एवं 3219 मे.टन एसएसपी खाद का वितरण कृषको को ई-टोकन प्रणाली एवं हाईब्रिड मोड पर किया जा चुका हैं।
कृषक स्वयं/सी.एस.सी. सेंटर/कम्प्यूटर सेंटर/उर्वरक वितरण केन्द्र के माध्यम से अपनी वास्तविक बोई गई फसल का चयन कर ई-टोकन बुक कर खाद क्रय कर सकता है।
किसान ई-विकास प्रणाली से संबंधित समस्याओ हेतु ई-विकास हेल्पलाईन नंबर 07880223344 पर प्रात: 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक प्रत्येक शासकीय कार्य दिवस में संपर्क कर समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकते हैं।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh