छठ महापर्व पर विभिन्न घाटों पर पहुंचीं सपा की संभावित प्रत्याशी अनीता नरेश यादव, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
पलिया कलां (खीरी)। छठ महापर्व के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशी अनीता नरेश यादव ने 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र के संपूर्णानगर, खजुरिया, शारदा सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अनीता नरेश यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, तपस्या और लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द, एकता और समर्पण का संदेश देता है।
उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
#highlightseveryone #paliakalan #मैलानी #followers #highlights #Mailani