
#बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजा। पूनावाला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और व्यक्तिगत परिस्थितियों के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।
पूनावाला ने इस्तीफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और बीएल संतोष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें मंच, सम्मान और जिम्मेदारी दी, जिसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वह निजी क्षेत्र में जाने का फैसला कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की व्यवस्था से अलग हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विचारों व कार्यों का समर्थन आगे भी करते रहेंगे। बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 2017 में #कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हुए और लगातार टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते रहे। अब करीब नौ साल बाद उन्होंने बीजेपी से भी अलग होने का ऐलान किया है।
#breakingnewswala #NewsUpdate #BNWTV