
बिहार के फुलवारी शरीफ पटना के आर के हाल में बिहार प्रदेश हाशमी वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट का पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया सबसे पहले कुरान के तिलावत से प्रोग्राम का आगाज किया गया प्रोग्राम में जनाब हाजी अली राजा साहब जनाब इकबाल हाशमी ने
सर परस्ती किया एवं अध्यक्षता सरफुद्दीन साहब प्रदेश अध्यक्ष ने किया मंच से सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों का इस्तकबाल नायब सदर जनाब समसुल हसन उर्फ लाडले साहब ने किया इसके बाद प्रदेश के पदाधिकारी के द्वारा सभी जिला से आए हुए जिला अध्यक्षों का मोमेंट प्रमाण पत्र देते हुए उनका सम्मान किया गया इसके बाद मंच पर उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश महासचिव मोहम्मद वारिस अली प्रदेश सचिव अब्दुस सलाम साहब ने संगठन का प्रस्तावना पत्र और नियमावली को पढ़कर तमाम लोगों को पूरी जानकारी से अवगत कराया इसके बाद 21 जिलों से आए हुए सभी जिला अध्यक्ष को मोमेंट तो प्रमाण पत्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद इरफान उर्फ पिंटू साहब ने आयोजन पर सहयोग के बारे में डिटेल बताया अध्यक्ष सरफुद्दीन हाशमी ने प्रदेश संगठन के माध्यम से किए गए कार्यों का विस्तृत रूप से चर्चा कर सभी लोगों को उसकी जानकारी दिया उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं संगठन की मजबूती से ही हमारी तरक्की होगी इसको ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है और सभी जिले में हमारे अध्यक्ष होंगे जिनके द्वारा संगठन का सदस्यता फॉर्म अपने-अपने जिले में ले जाकर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा सभी जिला अध्यक्षों को सदस्यता फॉर्म की कॉपी उपलब्ध कराई गई और नियमावली का वितरण किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में पटना भोजपुर जिला बक्सर जिला शाहाबाद क्षेत्र के अलावा छपरा सिवान मधुबनी बैरिया मुजफ्फरपुर गया रोहतास भोजपुर कैमूर इत्यादि जिले के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया मूल रूप से संगठन के लोगों को यह बताया गया कि समाज के गरीब परिवार के बच्चे जो पैसे के अभाव में मेरिट करने के बाद भी अच्छी पढ़ाई के लिए तैयार होंगे उनको हम लोग आर्थिक मदद देंगे और हाशमी बिरादरी से कमजोर व्यक्तियों को संगठन के सहयोग से जैसा मदद होगा आवश्यकता पड़ने पर हम लोग हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे इस प्रोग्राम के कामयाबी के लिए समसुल हसन साहब वारिस अली मोहम्मद शाहिद असलम हाशमी अब्दुल सलाम हाशमी हाजी अली राजा हाशमी अजीमुल्ला हाशमी इकबाल हाशमी इरफान हाशमी मंगल हाशमी शाहिद हाशमी अधिवक्ता मुन्ना हाशमी मो शमीम हाशमी अब्दु सलाम मोबिन हाशमी राशिद हुसैन इत्यादि लोगों ने हिस्सा लिया यह प्रोग्राम पूरी तरह कामयाब रहा है
Bihar, India | Aug 23, 2026